विस्फोट से नेपाल के सबसे बड़े त्योहार दसई में खलल

सुदेशना सरकार

सुदेशना सरकार

काठमांडू, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेपाल के तराई इलाके के मोरंग जिले के बिराटनगर कस्बे में सोमवार सुबह हुए बम विस्फोट से सबसे बड़े त्योहार दसई के उत्सव में खलल पड़ गया है।

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित औद्योगिक कस्बे बिराटनगर में सुबह करीब 10 बजे हुए बम विस्फोट में आठ से 12 साल की उम्र के तीन बच्चे घायल हो गए।

पिछले 72 घंटे में बिराटनगर में यह दूसरा बम विस्फोट है। शनिवार रात को हट्टीमुरा गांव की मस्जिद में हुए विस्फोट में पांच लोग घायल हुए थे। इससे उत्तेजित मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए राजमार्ग अवरूद्ध कर दिया।

गौरतलब है कि बिराटनगर पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला का गृहनगर है, जो फिलहाल अभी वहीं ठहरे हुए हैं।

हत्याओं, अपहरण और जबरन वसूली में लगे तराई के 14 संगठनों की ओर से शांति वार्ता की घोषणा के बाद भी सोमवार को विस्फोट हुआ है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भूमिगत संगठनों ने जिनमें माओवादियों के कई पूर्व धड़े भी शामिल हैं, ने एक संयुक्त बयान में कहा था कि दसई के कारण वे सोमवार से सभी हिंसक गतिविधियां अगले 10 दिनों के लिए रोक रहे हैं।

एक अनजान संगठन जिसे नेपाल डिफेंस आर्मी (एनडीए) कहा जाता है ने शनिवार को मस्जिद में हुए बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी। एनडीए ने ही पिछले वर्ष काठमांडू में हुए बम विस्फोट की भी जिम्मेदारी ली थी।

अगस्त में अपने प्रमुख कैलाश साहनी ऊर्फ मिस्टर जॉन और उसके अंगरक्षक के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के कारण एनडीए संघर्ष विराम में शामिल नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+