अफगानिस्तान में मतदाता पंजीकरण शुरू

काबुल, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में अगले वर्ष होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार से मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई।

चुनाव आयोग ने कहा है कि देश के 15 मध्य और पूर्वी प्रांतों में मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया का पहला चरण प्रारंभ हो गया है। आयोग ने कहा कि सभी प्रांतों में पंजीकरण प्रक्रिया में चार महीने लग सकते हैं।

देश में वर्ष 2004 और 2005 में हुए राष्ट्रपति ्रपद के चुनावों और संसदीय चुनावों के दौरान लगभग 1.3 करोड़ मतदाताओं ने पंजीकरण करवाया था। आयोग को आशा है कि इस वर्ष 80 लाख मतदाता पंजीकरण करवाएंगे।

समाचार एजेंसी डीपीए ने चुनाव आयोग एक अधिकारी के हवाले से बताया कि जिनके पास पहले से ही मतदाता कार्ड हैं उन्हें दोबारा पंजीकरण करवाने की आवश्यकता नहीं है।

आयोग के प्रवक्ता जकारिया बारेकजाई ने बताया कि मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया में वे लोग हिस्सा लेंगे, जिनके मतदाता कार्ड या तो खो गए हैं या फिर वे शिरणार्थीं हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+