आजमगढ़ में विदेशी पत्रकारों को अवैध रूप से ठहराने पर होटल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
आजमगढ़, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले में सोमवार को पुलिस ने एक होटल मालिक के खिलाफ दो विदेशी पत्रकारों को अवैध रूप से ठहराने का दोषी पाते हुए मामला दर्ज किया है।
आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमित शर्मा ने बताया कि फ्रांस के समाचार चैनल फ्रांस-24 के दो पत्रकार एल.आर.थामस और सी.क्लैयर गत एकअक्टूबर को आजमगढ़ आए और शहर के होटल गंगोत्री में चार अक्टूबर तक ठहरे।
नियम के विरूद्ध होटल मालिक ने जिला प्रशासन को दोनों पत्रकारों के ठहरने की सूचना नहीं दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गंगोत्री होटल मालिक को सूचना छिपाने का दोषी पाते हुए विदेशी अधिनियम की धारा 7/14 (सेक्शन 7/14 फारेनर्स एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये दोनों पत्रकार आजमगढ़ के सरायमीर गांव गए और वहां आतिफ और साजिद के घरवालों से बातचीत की। उल्लेखनीय है कि दिल्ली बम धमाकों के आरोपी आतिफ और साजिद दिल्ली पुलिस द्वारा जामिया नगर में एक मुठभेड़ में मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications