किर्गिस्तान भूकंप में मरने वालों की तादाद हुई 72 (लीड-2)
मास्को/बिशकेक, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। किर्गिस्तान के दक्षिणी इलाके में रविवार की रात आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या 72 पहुंच गई है। अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की तादाद अभी और बढ़ सकती है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 मापी गई।
मास्को/बिशकेक, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। किर्गिस्तान के दक्षिणी इलाके में रविवार की रात आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या 72 पहुंच गई है। अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की तादाद अभी और बढ़ सकती है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 मापी गई।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक 100 से ज्यादा लोग इस हादसे में घायल हुए हैं, जबकि 125 से ज्यादा मकान बर्बाद हो गए हैं। भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दक्षिणी प्रांत ओश के ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में जान माल का भारी नुकसान हुआ है।
इस समाचार एजेंसी ने स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कामचीबेक ताशिऐव के हवाले से बताया है कि भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं।
ताशिऐव ने बताया कि किर्गिस्तान और चीन की सीमा से सटे पर्वतीय क्षेत्र में बसे नूरा गांव में भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। इस गांव के 120 घर तबाह हो गए हैं। उन्होंने कहा कि नूरा गांव पूरी तरह बरबाद हो गया है। एक हजार लोगों की आबादी वाला नूरा गांव ही भूकंप का केंद्र था।
उन्होंने बताया कि सात बच्चों समेत कुल 38 लोगों को हेलिकाप्टर से बचाया गया। भूकंप विशेषज्ञों ने इन क्षेत्रों में फिर से भूकंप आने की संभावना जताई है।
राष्ट्रपति कुरमानबेक बाकिएव ने अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। वे जल्द ही भूकंप प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने बताया कि बाकिएव ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्यो में तेजी लाने ओर पीड़ितों के इलाज के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
इस बीच रूस के राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने किर्गिस्तान के राष्ट्रपति को भेजे अपने संदेश में इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है और देश के आपातकालीन मंत्रालय के मुखिया को किर्गिस्तान को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराने को कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications