टाटा की टीम ने मेडक का दौरा किया
हैदराबाद, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के सिंगुर से नैना परियोजना को हटाने की घोषणा कर चुकी टाटा मोटर्स की टीम ने सोमवार को लगातार दूसरे दिन आंध्र प्रदेश में संभावित परियोजना स्थल का निरीक्षण किया।

टीम ने मेडक जिले के ओरैगल का दौरा कर जमीन का निरीक्षण किया। टीम के साथ जिलाधिकारी और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
रविवार को टाटा की टीम ने राजधानी हैदराबाद से सटे रंगा रेड्डी जिले का दौरा किया था और मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने टाटा को निशुल्क जमीन और अन्य सुविधाएं मुहैया करवाने का प्रस्ताव दिया था।
मेडल जिले के अधिकारियों ने टाटा की टीम को बताया कि 600 एकड़ जमीन तत्काल सौंपा जा सकता है जबकि बाकी के 600 एकड़ की व्यवस्था बाद में कर दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications