जरदारी के बयान का राजनीतिक दलों ने किया स्वागत

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के कश्मीर संबंधी बयान का देश के राजनीतिक दलों ने स्वागत किया है। जरदारी ने अपने बयान में जम्मू कश्मीर में सक्रिय आतंकवादियों को 'आतंकवादी' करार दिया था।

गृह राज्य मंत्री शकील अहमद ने कहा, "हम पाकिस्तान के राष्ट्रपति के बयान का स्वागत करते हैं। आमतौर पर पाकिस्तान की जनता और वहां के राजनेता अब यह मानने लगे हैं कि दोनों देशों को विकास की दिशा में बढ़ना चाहिए न की शस्त्रों की होड़ में।"

कांग्रेस नेता अहमद ने कहा, "यदि पाकिस्तान में राजनेता लोकतंत्र को मजबूत बनाना चाहते हैं तो उसकी नीति में यह बदलाव काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।"

उधर, वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "जरदारी का बयान सकारात्मक संकेत है। यह दोनों देशों के लिए अच्छा है। अपनी जमीन पर आतंकवाद की पीड़ा झेल रहे पाकिस्तान ने अब जाकर आतंकवाद के दर्द को समझा है।"

उन्होंने कहा कि जो भी हो जरदारी का बयान पाकिस्तान की विदेश नीति में आए महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाता है।

जरदारी ने अमेरिकी समाचार पत्र वाल स्ट्रीट जर्नल को दिए साक्षात्कार में कहा था कि कश्मीर की अजादी के नाम लड़ने वालों में से कई आतंकवादी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+