एशियाई विकास बैंक हिमाचल में 9 करोड़ डॉलर का निवेश करेगा

शिमला, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि एशियाई विकास बैंक हिमाचल प्रदेश में पर्यटन संबंधी अधोसंरचना पर 9 करोड़ डॉलर का निवेश करेगा। इस प्रस्ताव के संदर्भ में बैंक के माइकल ग्रीन के नेतृत्व में पांच सदस्यीय दल मुख्यमंत्री से मिला। दल ने प्रदेश के 12 जिलों में से 8 जिलों का भ्रमण करने के उपरान्त शिमला में आयोजित बैठक में भाग लिया।

प्रो. धूमल ने कहा कि एशियाई विकास बैंक ने देशभर में पर्यटन अधोसंरचना विकास के लिए विस्तृत रोड मैप तैयार किया है, जिसमें हिमाचल प्रदेश भी शामिल है। उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा विभिन्न पर्यटन वृत्त और अन्य संबंधित पर्यटन विकास गतिविधियों की पहचान की गई है।

उन्होंने कहा कि बैंक का उद्देश्य संस्थागत एवं नियमित उपयोगी फ्रेमवर्क तैयार करना है, जिसके माध्यम से पर्यावरणीय एवं सांस्कृतिक रूप से उपयुक्त सामाजिक एवं आर्थिक रूप से उपयोगी पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके।

उन्होंने कहा कि बैंक पर्यटन अधोसंरचना, धरोहर के संरक्षण तथा सामुदायिक विकास से संबंधित परियोजनाओं को स्थापित करने के लिए 9 करोड़ डॉलर निवेश करने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने बैंक द्वारा पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा गुणात्मक अधोसंरचना तैयार कर सभी स्तर के पर्यटकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के प्रस्ताव का स्वागत किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+