शुरुआती कारोबार के दौरान गिरे जर्मन शेयर बाजार
फ्रैंकफर्ट, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। जर्मनी के शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान चार प्रतिशत से भी ज्यादा की गिरावट आई।
शुरुआती कारोबार में जर्मनी के 'डीएएक्स' सूचकांक में 4.54 की भारी गिरावट आई और यह 5,533.57 के स्तर पर आ गया। यह जुलाई 2006 के बाद से अब तक सबसे निचला स्तर है।
सूचकांक में शामिल सभी 30 कंपनियों के शेयरों की कीमतें गिर गईं।
मकानों के लिए कर्ज देनेवाली जर्मनी की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी 'हाइपो रीयल एस्टेट' (एचआरई) के दिवालिया होने के कगार पर पहुंचने से निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ है। एचआरई को संकट से उबारने के लिए जर्मन सरकार और वहां के बैंकों के बीच रविवार को एक समझौता हुआ है।
शुरुआती कारोबार के दौरान डीएएक्स सूचकांक में शामिल एचआरई के शेयरों में 48.3 प्रतिशत की जबरदस्त गिरावट आई। इसी समय जर्मनी के सबसे बड़े बैंक 'डॉयश बैंक' के शेयर 6.2 प्रतिशत गिरावट के साथ 49.75 यूरो के स्तर पर थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications