कश्मीर में अलगाववादी जुलूस नहीं निकाल सके, जनजीवन प्रभावित (लीड-2)

श्रीनगर, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में जारी बेमियादी कर्फ्यू के दूसरे दिन सोमवार को जनजीवन प्रभावित रहा। प्रशासन के कड़े रुख की वजह से अलगाववादियों का जुलूस संभव नहीं हो सका। हालांकि बारामुला में कुछ युवाओं ने पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का पुतला जलाया।

कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक बी. श्रीनिवास ने आईएएनएस से कहा कि घाटी स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और कहीं से भी हिंसा की कोई खबर नहीं मिली है।

अलगाववादियों ने कश्मीर मुद्दे को अतर्राष्ट्रीय मसला बनाने के लिए सोमवार को लाल चौक पर जुलूस निकालने का फैसला किया था जिसकी वजह से प्रशासन को कर्फ्यू लागू करना पड़ा।

अलगाववादियों ने इससे पहले 25 सितंबर को भी इसी तरह के जुलूस का आह्वान किया था, जोकि प्रशासन के रुख की वजह से संभव नहीं हो सका था।

अलगाववादियों के प्रस्तावित जुलूस से पहले जमीत-ए-अहले हदीस के प्रमुख मौलाना शौकत अहमद शाह को गिरफ्तार कर लिया गया।

शाह इस जुलूस का आह्वान करने वाली हुर्रियत कांफ्रेंस के दोनों धड़ों वाली समन्वय समिति के सदस्य हैं। 23 सितंबर को एक अज्ञात हमलावर ने शाह के लाल बाजार स्थित मकान पर ग्रेनेड विस्फोट किया था। इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ था। विस्फोट की वजह से शाह के मकान की खिड़कियों के शीशे चटक गए थे।

हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी को छोड़कर घाटी के तकरीबन सभी अलगाववादी नेताओं को नजरबंद कर दिया गया।

श्रीनगर के सभी प्रवेश मार्ग सील कर दिए गए थे और वहां पुलिस तथा अर्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान तैनात किए गए थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "निषेधाज्ञा लागू कराने के लिए हमने कुछ स्थानों पर राष्ट्रीय राइफल्स की भी मदद ली।"

उधर उत्तरी कश्मीर के बारामुला में सोमवार की दोपहर युवाओं का एक समूह जरदारी के खिलाफ नारेबाजी करता हुआ सड़कों पर उतर आया। बाद में युवाओं ने जरदारी का पुतला दहन किया।

जरदारी ने 'वाल स्ट्रीट जर्नल' से एक साक्षात्कार में कश्मीर के अलगाववादियों को आतंकवादी कहा था, जबकि पाकिस्तान पूर्व में उन्हें स्वतंत्रता सेनानी कहता रहा है।

उल्लेखनीय है कि अलगावादियों द्वारा लाल चौक की ओर कूच करने के प्रयासों के मद्देनजर पूरे घाटी क्षेत्र में रविवार को कर्फ्यू लगा दिया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+