जर्मन और फ्रांसीसी वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार
स्टाकहोम, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। नोबेल फाउंडेशन ने सोमवार को जर्मनी के वैज्ञानिक हेराल्ड जुर ह्यूसेन और फ्रांस के फ्रैंकोइस बारे-सिन्यूसी तथा ल्यूक मोंटेग्नीयर को वर्ष 2008 का चिकित्सा शास्त्र का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की है।
फाउंडेशन से जारी बयान के अनुसार कारोलिंस्क इंस्टीट्यूट स्थित नोबेल असेंबली ने आज चिकित्सा के लिए वर्ष 2008 के नोबेल पुरस्कारों के लिए इन वैज्ञानिकों के नामों का निर्णय लिया है।
72 वर्षीय हेराल्ड जुर ह्यूसेन को गर्दन की कैंसर के लिए जिम्मेदार मानव पैपीलोमा विषाणु की खोज के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
61 वर्षीय फ्रांसीसी फ्रैंकोइस बारे-सिन्यूसी तथा 76 साल के ल्यूक मोंटेग्नीयर को एचआईवी से जुड़े रोग के जीवविज्ञान को समझने और उसके वैकल्पिक उपचार पर काम करने के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया है।
पुरस्कार की आधी रकम जर्मन वैज्ञानिक को और बाकी रकम दोनों फ्रांसीसी वैज्ञानिकों को दी जाएगी।
जर्मन वैज्ञानिक को एक करोड़ स्वीडिश क्रोनर (14 लाख डॉलर) की रकम का आधा हिस्सा मिलेगा और बाकी रकम दोनों फ्रांसीसी वैज्ञानिकों में बांटी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।