इराक में अमेरिकी सेना की कार्रवाई में 11 मरे
मोसुल (इराक), 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। इराक के उत्तरी शहर मोसुल में रविवार को सेना की कार्रवाई में एक ही परिवार के 11 सदस्य मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अमेरिकी सेना ने एक वक्तव्य में कहा कि परिवार के पांच सदस्य आतंकवादी थे जिन्हें कार्रवाई में मार गिराया गया। इस दौरान तीन महिलाओं और तीन बच्चों की भी मौत हो गई।
वक्तव्य में कहा गया है कि जब सेना ने उनके मकान पर छापा मारा तो एक आतंकवादी ने खुद को विस्फोटक उड़ा दिया। हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि वहां मारे गए सारे लोग आतंकवादी ही थे।
एक इराकी सुरक्षा अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि अमेरिकी सैनिकों ने घर में घुस कर परिवार के 11 सदस्यों की हत्या कर दी। उसने यह भी बताया कि बाद में मौके पर पहुंचे इराकी सुरक्षा बलों ने मौके से एक तीन साल के बच्चे और तीन महीने के मासूम के शव भी बरामद किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications