मैंने आलोचकों को गलत साबित किया : चेतन

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस खिलाड़ी चेतन आनंद ने रविवार को जर्मनी में बिटबर्गर ओपन जीतने के साथ ही अपने आलोचकों को भी गलत साबित कर दिया। यह उनका पहला ग्रां पी खिताब है।

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस खिलाड़ी चेतन आनंद ने रविवार को जर्मनी में बिटबर्गर ओपन जीतने के साथ ही अपने आलोचकों को भी गलत साबित कर दिया। यह उनका पहला ग्रां पी खिताब है।

चेतन ने आईएएनएस से कहा कि इस खिताब को जीतने का वक्त उनके लिए एक महान क्षण था और उनकी पत्नी द्वारा जीता गया मिश्रित युगल खिताब उनके लिए सोने पर सुहागा था।

उन्होंने कहा कि आलोचकों को केवल अपने रैकेट से ही जवाब दिया जा सकता है और इस बात से वे बेहद खुश हैं कि उन्होंने आलोचकों को गलत साबित कर दिया है।

चेतन का कहना है कि उनका लक्ष्य इस वर्ष के आखिर तक शीर्ष 25 खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाने का है और इसके बाद वह शीर्ष के 20 खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाने का प्रयास करेंगे।

गौरतलब है कि चेतन और उनकी पत्नी ज्वाला ने भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के राष्ट्रीय शिविर में शामिल होने से इनकार कर दिया था। इसके बाद ही बीएआई ने दोनों के अंतर्राष्ट्रीय टुर्नामेंटों में खेलने पर पाबंदी लगा दी थी। इसके चलते ही चेतन रैंकिंग में बुरी तरह फिसल गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+