कनाडा बेचे भारत को परमाणु रिएक्टर : सी-आईबीसी

टोरंटो, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। कनाडा-भारत व्यापार परिषद (सी-आईबीसी) ने कनाडा सरकार से कहा है कि वह हाल में भारत पर लगे परमाणु व्यापार संबंधी प्रतिबंध हटने के बाद अब उसे परमाणु रिएक्टरों की बिक्री बहाल करे।

टोरंटो, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। कनाडा-भारत व्यापार परिषद (सी-आईबीसी) ने कनाडा सरकार से कहा है कि वह हाल में भारत पर लगे परमाणु व्यापार संबंधी प्रतिबंध हटने के बाद अब उसे परमाणु रिएक्टरों की बिक्री बहाल करे।

इस शीर्ष व्यापार संस्था ने भारतीयों को व्यापार वीजा न दिए जाने पर भी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इसका दोनों देशों के व्यापार पर बुरा असर पड़ेगा।

सी-आईबीसी के निवर्तमान अध्यक्ष काम राठी ने आईएएनएस से कहा, "दोनों देशों का सालाना आपसी व्यापार 4.1 अरब डॉलर है जो बहुत उत्साहजनक नहीं है। इसे बढ़ाने के लिए वीजा की आवश्यकता है लेकिन भारतीय व्यापारियों को वीजा देने से इंकार किया जा रहा है।"

उन्होंने कहा कि भारत पर से परमाणु व्यापार संबंधी प्रतिबंध हटना दोनों देशों के हित में है। राठी ने कहा, "भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते से अमेरिका में 2,50,000 लाख नौकरियों का सृजन होगा। कनाडा को भी भारत को परमाणु रिएक्टर बेचने चाहिए। सी-आईबीसी इस संबंध में एटॉमिक एनर्जी ऑफ कनाडा लिमिटेड (एईसीएल) से बातचीत कर रही है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+