इंदौर में अवैध वसूली करने वाले 3 सिपाही निलंबित
इंदौर, 6 अक्टूबर (आईएएनएस) मध्यप्रदेश के इंदौर में वाहन चालकों से अवैध वसूली करने वाले तीन सिपाहियों को निलम्बित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक आऱ क़े चौधरी ने यह कार्रवाई अवैध वसूली करते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने पर की है।

जानकारी के अनुसार खजराना थाना क्षेत्र के सिपाही अनार सिंह, भरत सिंह व हेम यादव की रविवार की रात को बाई पास पर ड्यूटी थी। इसी दौरान गश्त पर पहुंचे छोटी ग्वालटोली के प्रभारी वी़ एस़ सिंह ने पाया कि तीनों सिपाही वाहन चालकों से अवैध वसूली कर रहे हैं। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस अधीक्षक से की, जिसपर पुलिस अधीक्षक चौधरी ने सोमवार को तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications