क्यूबा समाजवादी बना रहेगा: फिडेल कास्ट्रो
हवाना, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिडेल कास्ट्रो ने वैश्विक वित्तीय संकट के मद्देनजर आर्थिक सुधार प्रक्रिया को तेज करने की पश्चिमी देशों के विशेषज्ञों की मांग को ठुकराते हुए कहा है कि उनका देश समाजवादी बना रहेगा।
रविवार को प्रकाशित अपनी एक टिप्पणी में वामपंथी नेता ने मौजूदा वित्तीय संकट के लिए पूंजीवादी देशों विशेषकर अमेरिका की आलोचना की।
82 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, "हम एक विकसित पूंजीवादी देश नहीं है, जिसके नेता आज मंदी, महंगाई, बाजार की कमी और बेरोजगारी की समस्या का हल ढूंढने के लिए परेशान हो रहे हैं।"
अपने देश में आए दो समुद्री तूफानों से हुई क्षति का का जिक्र करते हुए कास्ट्रो ने कहा कि खाद्यान्न और निर्माण सामग्री का उत्पादन तथा वितरण इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
गौरतलब है कि क्यूबा में आए दो समुद्री तूफानों से करीब पांच अरब डॉलर के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
कास्ट्रो की इस नवीन टिप्पणी में खाद्यान्न, ईंधन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कमी से परेशान क्यूबा की आर्थिक हालत पर प्रकाश डाला गया है।
गौरतलब है कि अभी हाल ही में कुछ पश्चिमी राजनयिकों और विशेषज्ञों ने वैश्विक वित्तीय संकट को कम्युनिस्ट क्यूबा के लिए एक और झटका बताया था, जो हाल के दो समुद्री तूफानों और आयातों की बढ़ती कीमतों से प्रभावित है।
विशेषज्ञों ने आशा प्रकट की थी कि इससे सरकार विवश होकर क्यूबा में आर्थिक सुधारों की गति को बढ़ा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications