सेंसेक्स 725 अंक गिरकर 12 हजार के नीचे पहुंचा (राउंडअप)

मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका में जारी वित्तीय संकट के यूरोप पहुंचने और वहां की वित्तीय कंपनियों की माली हालत खास्ता होने की वजह से सोमवार को दुनिया भर के शेयर बाजारों में अफरा-तफरी मच गई। यह बवंडर भारत भी पहुंचा, नतीजतन यहां के शेयर बाजार भी धराशाई हो गए।

तमाम कंपनियों के शेयरों की जबरदस्त बिकवाली हुई और कारोबार की समाप्ति पर 'सेंसेक्स' व 'निफ्टी' क्रमश: 725 और 216 अंक गिर गए। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु खंड के शेयरों में तो 11 प्रतिशत से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

उधर, शंघाई सूचकांक में 5.23 प्रतिशत, हैंगसेंग सूचकांक में 4.97 प्रतिशत, निक्के ई सूचकांक में 4.25, स्ट्रेट टाइम्स सूचकांक में 5.61 प्रतिशत, कॉस्पी सूचकांक में 4.29 प्रतिशत, ताईवान वेटेड सूचकांक में 4.12 प्रतिशत और जकार्ता सूचकांक में 10.03 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' आज सुबह 241.83 अंकों की गिरावट के साथ 12,284.49 पर खुला और लगातार इसकी हालत पतली होती गई। एक समय तो यह 11,732.97 के न्यूनतम स्तर तक चला गया, हालांकि कारोबार की समाप्ति पर यह 724.62 अंक यानी 5.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,801.70 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' आज सुबह मात्र एक अंक की गिरावट के साथ 3,817.30 पर खु़ला था। लेकिन धीरे-धीरे इसमें गिरावट बढ़ती गई और यह 3,581.60 के न्यूनतम स्तर तक जाकर अंतत: 215.95 अंक यानी 5.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,602.35 पर बंद हुआ।

इस दौरान बीएसई का मिडकैप सूचकांक 333.57 अंक यानी 7.13 प्रतिशत की जबरदस्त गिरावट के साथ 4,344.23 पर और स्मालकैप सूचकांक 378.47 अंक यानी 6.72 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 5,086.93 पर बंद हुआ।

बीएसई में आज 2,364 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि मात्र 286 कंपनियों के शेयरों में हल्की बढ़त रही।

बीएसई में आज सर्वाधिक गिरावट वाले उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु खंड के शेयर 11.01 प्रतिशत, अचल संपत्ति खंड के शेयर 9.91 प्रतिशत, धातु खंड के शेयर 9.27 प्रतिशत, पूंजीगत वस्तु खंड के शेयर 7.27 प्रतिशत और ऊर्जा खंड के शेयरों में 7.24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+