नाइजीरिया में विद्रोहियों ने 19 बंधकों को छोड़ा
नैरोबी / अबुजा, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। नाइजीरिया में विद्रोहियों ने रविवार को दो सप्ताह पहले बंधक बनाए गए 19 नाइजीरियाई तेल कर्मचारियों को मुक्त करने का दावा किया। लेकिन उन्होंने कहा कि वे अगवा किए गए एक ब्रिटिश और दो यूक्रेनी नागरिकों का नहीं छोड़ेंगे।
'द मूवमेंट फार द इमैंसिपेशन आफ द नाइजर डेल्टा' (एमईएनडी) ने एक वक्तव्य में कहा कि सुरक्षा कारणों से वे विदेशी अपहृतों को मुक्त नहीं कर सकते।
नाइजर डेल्टा क्षेत्र में विद्रोही गुट अक्सर तेल क्षेत्रों पर हमले कर विदेशी कर्मचारियों का अपहरण कर लेते हैं। उनका कहना है किवे यह लड़ाई तेल उत्पादन का अधिक लाभ गरीबों तक पहुंचाने के लिए लड़ रहे हैं।
नाइजीरिया सरकार का कहना है कि ये महज आपराधिक गिरोह हैं और केवल तेल की चोरी और फिरौती की रकम के लिए काम करते हैं।
अपहृत विदेशी कर्मचारियों को अक्सर फिरौती वसूलने के बाद छोड़ दिया जाता है हालांकि आधिकारिक रूप से फिरौती की बात स्वीकार नहीं की जाती।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications