कश्मीर में घाटी में कर्फ्यू, स्थिति तनावपूर्ण
श्रीनगर, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में बेमियादी कर्फ्यू लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। अलगाववादियों को जुलूस निकालने से रोकने के लिए यहां कर्फ्यू लगाया गया है।
श्रीनगर, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में बेमियादी कर्फ्यू लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। अलगाववादियों को जुलूस निकालने से रोकने के लिए यहां कर्फ्यू लगाया गया है।
हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी को छोड़कर घाटी के तकरीबन सभी अलगाववादी नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है। गिलानी स्थानीय अस्पताल में भर्ती हैं।
कर्फ्यू के उल्लंघन की कोई खबर नहीं होने के बावजूद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "कर्फ्यू में आज कोई ढील नहीं दी जाएगी। स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है।"
साधन उपलब्ध नहीं होने की वजह से सोमवार को कोई भी अखबार नहीं निकला है। अलगाववादियों ने इससे पहले 25 सितंबर को भी इसी तरह के जुलूस का आह्वान किया था, लेकिन प्रशासन के रुख की वजह से संभव नहीं हो सका था।
श्रीनगर के सभी प्रवेश मार्ग सील कर दिए गए हैं और वहां पुलिस तथा अर्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान तैनात हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "निषेधाज्ञा लागू कराने के लिए हमने कुछ स्थानों पर राष्ट्रीय राइफल्स की भी मदद ली है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications