बलात्कार पीड़िता को स्कूल से निकाला गया
पंचकूला(हरियाणा), 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा के पंचकूला में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार और प्रताड़ना की शिकार एक नाबालिग लड़की को उसके स्कूल से निकाल दिया गया।
पीड़िता चंडीगढ़ के निकट एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है। स्कूल के एक अध्यापक ने आईएएनएस को बताया, "लड़की अपनी शरारती हरकतों के लिए जानी जाती है और उसको तथा कुछ अन्य छात्रों को स्कूल से निलंबित किया गया है। मामले के निपटने और पूरी तस्वीर साफ होने के बाद हम उसे स्कूल में दोबारा प्रवेश देंगे।"
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की अपने कुछ दोस्तों के साथ 16 सितम्बर को पंजाब के किसी गांव में गई थी। वहीं उसके साथ बलात्कार किया गया और उसे प्रताड़ित भी किया गया।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और अन्य भगोड़े आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।
पीड़िता के एक रिश्तेदार का कहना है कि लड़की को अज्ञात नंबरों से कई धमकी भरे फोन आए हैं और लड़की को सुलह की एवज में लाखों रुपये के प्रस्ताव दिए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications