शेयर बाजारों में भारी गिरावट, 725 अंक फिसला सेंसेक्स (लीड-3)

मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों ने सोमवार को जबर्दस्त गिरावट के साथ सप्ताह की शुरुआत की। तमाम कंपनियों के शेयर गिरे और कारोबार की समाप्ति पर 'सेंसेक्स' व 'निफ्टी' क्रमश: 725 और 216 अंक गिर गए।

बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' आज सुबह 241.83 अंकों की गिरावट के साथ 12,284.49 पर खुला और कारोबार की समाप्ति पर यह 724.62 अंक यानी 5.78 प्रतिशत गिरावट के साथ 11,801.70 पर बंद हुआ। शुक्रवार को यह 12,526.32 पर बंद हुआ था।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी आज 215.95 अंक यानी 5.66 प्रतिशत गिरावट के साथ 3,602.35 पर बंद हुआ। आज सुबह यह एक अंक की मामूली गिरावट के साथ 3,817.30 पर खु़ला था। शुक्रवार को यह 3,818.30 पर बंद हुआ था।

इस दौरान बीएसई का मिडकैप सूचकांक 333.57 अंक यानी 7.13 प्रतिशत की जबरदस्त गिरावट के साथ 4,344.23 पर और स्मालकैप सूचकांक 378.47 अंक यानी 6.72 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 5,086.93 पर बंद हुआ।

बीएसई में आज उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु, अचल संपत्ति, धातु, पूंजीगत वस्तु और ऊर्जा खंड के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+