प्रवासी भारतीयों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए कोष जुटाया

दुबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। खाड़ी देशों के प्रवासी भारतीयों ने बिहार, उड़ीसा और असम के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए कोष जुटाया है।

दुबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। खाड़ी देशों के प्रवासी भारतीयों ने बिहार, उड़ीसा और असम के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए कोष जुटाया है।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के भारतीय समुदाय के सदस्यों ने एक करोड़ 40 लाख रुपये से अधिक की रकम बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई है। यह धन बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित बिहार और उड़ीसा की जनता की मदद के लिए भेजा जाएगा।

यूएई के एक प्रमुख व्यवसायी और भारतीय समुदाय के प्रमुख नेता भरतभाई शाह ने आईएएनएस को बताया कि करीब एक करोड़ 42 लाख रुपये एकत्र किए जा चुके हैं और आशा है कि सहायता के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे।

शाह ने बताया कि दान के मामले देखने के लिए आठ सदस्यों की समिति बनाई गई है, जिसमें दुबई स्थित भारतीय व्यापारियों एल.आर.लूला, विनोद अगानी, हरीश पवानी और के.कुमार शामिल हैं।

शाह ने असम, बिहार और उड़ीसा की इस वर्ष की बाढ़ को कच्छ के भूकंप और दिसंबर 2004 में आई सुनामी के समान बताते हुए कहा कि वे दीवाली के बाद स्थिति का जायजा लेने भारत जाएंगे।

उधर ओमान में भारतीय दूतावास के तत्वावधान में इंडियन सोशल क्लब (आईएससी) बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कोष एकत्र करने हेतु 11 अक्टूबर को एक रात्रिभोज का आयोजन कर रहा है।

इस रात्रिभोज में फिल्म निर्देशक प्रकाश झा, टेलीविजन कलाकार शेखर सुमन और भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी भी उपस्थित रहेंगे।

आईएससी के अध्यक्ष सतीश नाबिंयार ने कहा कि हमारा लक्ष्य तीन से चार लाख ओमानी रियाल (4.93 करोड़ रुपये) एकत्र करना है। ओमान में भारतीय राजदूत अनिल वधवा ने भी अपना एक दिन का वेतन दान किया है।

इसके पहले कतर की बिहार बाढ़ समिति के सदस्य बिहार का दौरा करके राहत सामग्री का वितरण कर चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+