विभूति नारायण राय होंगे महात्मा गांधी विश्वविद्यालय के अगले कुलपति
लखनऊ, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। करीब 30 वर्षो से पुलिस सेवा में रहने वाले विभूति नारायण राय, जिन्हें साहित्यिक कार्यो के लिए अधिक जाना जाता है, महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के अगले कुलपति का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

राय वर्धा में स्थित हिंदी विश्वविद्यालय का कुलपति बनने के लिए करीब तीन दशक की पुलिस सेवा की जिम्मेदारियों को छोड़ रहे हैं।
1975 बैच के आईपीएस अधिकारी राय हिंदी उपन्यासों के लेखक के तौर पर अधिक जाने जाते हैं।
राय ने आईएएनएस से कहा कि अपनी 33 वर्ष की पुलिस सेवा में मैंने सरकार के व्यवहार और जनता की धारणा के माध्यम से सच्चाई के दोनों रूपों का दर्शन किया।
विभूति नारायण राय को प्रसिद्धि उनके उपन्यास 'शहर में कर्फ्यू' से मिली। इसका अंग्रेजी, पंजाबी, उर्दू, मराठी, बंगाली और कन्नड़ में अनुवाद किया गया।
हिंदू-मुस्लिम दंगों के दौरान पुलिस की धारणा के बारे में 'किस्सा लोकतंत्र का' और 'तबादला' जैसे उनके उपन्यासों में काफी कुछ कहा गया है।
राय आजमगढ़ जिले के जकोरिया गांव के निवासी हैं। इस जिले को आजकल देश भर में बम विस्फोटों की घटनाओं के लिए पकड़े जा संदिग्ध आतंकवादियों के कारण जाना जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications