एसजेवीएन हिमाचल प्रदेश में 40 मेगावाट का संयंत्र लगाएगी
शिमला, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र ेके उपक्रम सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएन) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में 2.5 अरब रुपये की लागत से एक और जलविद्युत संयंत्र की स्थापना करने वाला है।

एसजेवीएन के उप प्रबंधक विजय वर्मा ने आईएएनएस को बताया कि राज्य सरकार ने 40 मेगावाट की धोला-सिध जल विद्युत परियोजना के लिए सर्वेक्षण और जांच का कार्य आरंभ करने को कहा है।
एसजेवीएन हिमाचल प्रदेश में चार जल विद्युत परियोजनाएं पहले ही स्थापित कर चुकी है। कम ऊंची पहाड़ियों वाले हमीरपुर जिले की यह पहली जल विद्युत परियोजना होगी।
वर्मा ने बताया कि आरंभिक जांच कार्य 31 मार्च 2009 तक समाप्त कर लिया जाएगा और उसके बाद निर्माण कार्य आंरभ होगा।
अभी इसके लिए एसजीवीएन और राज्य सरकार के बीच आपसी सहमति के समझौते पर हस्ताक्षर होना बाकी है।
वर्मा ने बताया कि अभी वे परियोजना की शर्तो के संबंध में केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। एक बार केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद राज्य सरकार के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications