फुटबाल क्लब चेल्सी के मालिक के पास होगा तैरता किला !

लंदन, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। अपने विशाल समुद्री जहाज पर जलविहार कर रहा कोई अरबपति क्या करेगा यदि अचानक समुद्री लुटेरे उस पर हमला कर दें? अगर वह चेल्सी फुटबाल क्लब के मालिक रोमन अब्रामोविच हुए तो वे तुरंत जहाज से जुड़ी पनडुब्बी पर सवार होकर उड़न छू हो जाएंगे।

रूस के सबसे अमीर लोगों में से एक रोमन के विशेष जहाज की सुरक्षा के लिए उसके साथ 'इक्लिप्स' नामक एक पनडुब्बी जोड़ी जा रही है। इसके बाद उनका सर्वसुविधा संपन्न जहाज एक तैरते हुए किले की शक्ल अख्तियार कर लेगा।

रोमन की विशेष नौका में 24 केबिन, दो हेलीपैड, एक सिनेमा, डिस्को, अस्पताल और एक्वे रियम भी होगा। राडार से उपकरणों से लैस इस जहाज के चालक दल में 70 सदस्य शामिल होंगे।

कुल 35 करोड़ डॉलर कीमत वाली 550 फुट के विस्तार वाली यह पनडुब्बी अपनी श्रेणी की सभी पनडुब्बियों में श्रेष्ठ होगी।

समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार इसका निर्माण जर्मनी की उसी कंपनी द्वारा किया जा रहा है जिसने द्वितीय विश्व युद्ध में इस्तेमाल किए गए युद्धक जहाज 'बिस्मार्क' का निर्माण किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+