फाइबर ऑप्टिक केबलों से जुड़ेंगे एडलैब्स के 500 सिनेमा घर
मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (आरएडीएजी) की कंपनी 'एडलैब्स फिल्मस लिमिटेड' अगले 18 महीनों के दौरान देश में मौजूद अपने 500 सिनेमा घरों को फाइबर ऑप्टिकल केबलों से जोड़ेगी। इस व्यवस्था से पर्दो पर फिल्मों का सीधा प्रदर्शन किया जा सकेगा।

एडलैब्स डिजिटल सिनेमा के मुख्य संचालक अधिकारी पैट्रिक वॉन सिकोव्स्की ने बताया कि प्रस्तावित योजना के तहत आरएडीएजी की दूसरी अनुषंगी कंपनी 'रिलायंस कम्युनिकेशंस' 80,000 किलोमीटर फाइबर ऑप्टिक केबल बिछाकर एडलैब्स के तमाम सिनेमा घरों में टेलीकम्युनिकेशन की व्यवस्था करेगी।
वॉन सिकोव्स्की ने बताया कि रिलायंस कम्युनिकेशंस पहले से ही 'फ्लैग' (फाइबर ऑप्टिक लिंक एक्रॉस द ग्लोब) नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क से जुड़ जाने के बाद सिनेमा के पर्दो पर फिल्मों का ट्रांसमिशन वैश्विक स्तर पर किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि मुंबई स्थित 'एडलैब्स फिल्म सिटी' में फिल्मों को एनकोड किया जाएगा और फिर देश के तमाम सिनेमा घरों में इनका सीधा प्रदर्शन होगा। एडलैब्स फिल्म सिटी 'फैक्ट' (फेडरेशन अगेन्स्ट कॉपीराइट थेप्ट) से मान्यता प्राप्त एशिया की एकमात्र संस्था है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications