किर्गिस्तान में भूकंप से मरने वालों की संख्या 65 हुई (लीड-1)

मास्को/बिशकेक, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। किर्गिस्तान के दक्षिणी इलाके में रविवार की रात आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या 65 हो गई है, जबकि 50 से अधिक लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 मापी गई।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक देश के आपातकालीन मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दक्षिणी प्रांत ओश के ग्रामीण और पवतीय क्षेत्रों में भारी संख्या में मकान बरबाद हो गए हैं। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेजी से चल रहा है।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग के मुताबिक भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान, उजबेकिस्तान और चीन के कोने में स्थित सेरी-ताश गांव से 65 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में 35 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के झटके रविवार रात 9.52 बजे महसूस किए गए।

देश के आपातकालीन मंत्रालय के प्रवक्ता कामचीबेक तशीव ने समाचार एजेंसी इंटरफैक्स से कहा है कि किर्गिस्तान और चीन की सीमा से सटे पर्वतीय क्षेत्र में बसे नूरा गांव में भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। इस गांव के 120 घर तबाह हो गए हैं। उन्होंने कहा कि नूरा गांव पूरी तरह बरबाद हो गया है।

उन्होंने कहा कि पीड़ितों के इलाज में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि नूरा गांव से सबसे नजदीकी अस्पताल की दूरी 76 किलोमीटर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+