भारतीय टीम की 'दीवार' के सम्मान में बनी दीवार

बेंगलुरू, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम की 'दीवार' कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ के टेस्ट मैचों में 10,000 रनों के सम्मान में बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 10,000 ईंटो की एक दीवार बनाई गई है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने इस दीवार का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर सचिन ने कहा कि द्रविड़ इस तरह के सम्मान के पूरे हकदार हैं और यह दीवार उनकी उपलब्धियों की साक्षी रहेगी तथा यह सभी युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा का काम करेगी। बकौल सचिन द्रविड़ एक महान बल्लेबाज होने के साथ ही मैदान और मैदान से बाहर एक बेहद ही शालीन व्यक्ति हैं।

वहीं द्रविड़ ने कहा, "देश की ओर से खेलना और 10,000 रन बनाने वाले महान खिलाड़ियों की फेहरिस्त में शामिल होना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है। मुझे यकीन है कि यह दीवार युवाओं को प्ररित करेगी। मुझे इस बात की भी खुशी है कि यह दीवार उसी शहर में बनाई गई है जहां मैं पैदा हुआ। "

गौरतलब है कि द्रविड़ के सम्मान में बनी इस दीवार पर जीवंत इलेक्ट्रानिक इकाई लगाई है। इससे आगामी टेस्ट मैचों में द्रविड़ द्वारा बनाए गए रन उनके स्कोर में जुड़ सकेंगे। दीवार पर फिलहाल 10,246 रन को प्रदर्शित किया गया है जो टेस्ट में द्रविड़ के कुल रनों की संख्या है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+