श्रीलंका में विस्फोट में 25 मरे, 80 घायल (लीड-3)

पी. करूणाकरन

पी. करूणाकरन

कोलंबो, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्रीलंका के उत्तर-मध्य हिस्से के अनुराधापुरा कस्बे में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के संदिग्ध आत्मघाती हमलावर द्वारा सोमवार को किए गए धमाके में एक टेलीविजन पत्रकार और मुख्य विपक्षी दल यूनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) के दो प्रमुख सदस्यों समेत कम से कम 25 लोग मारे गए और 80 घायल हो गए।

सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर उदय नानायक्कारा ने बताया कि आत्मघाती हमला सुबह करीब 8.45 बजे अनुराधापुरा के एक बस अड्डे के निकट यूएनपी के एक समारोह में हुआ। विस्फोट पर मौके पर मारे गए लोगों में सेना का एक सेवानिवृत्त मेजर जनरल शामिल है।

ब्रिगेडियर नानायक्कारा ने आईएएनएस को बताया, "ताजा समाचारों के अनुसार हमले में सेवानिवृत्त मेजर जनरल जनक परेरा, उनकी पत्नी और अनुराधापुरा में यूएनपी के आयोजक जॉन पुली और उनकी पत्नी समेत कम से कम 25 लोग मारे गए और 80 घायल हो गए।"

घायलों को अनुराधापुरा में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

परेरा वर्ष 2000 और 2001 के दौरान श्रीलंकाई सेना के प्रमुख रहे थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वे आस्ट्रेलिया में उच्चायुक्त और इंडोनेशिया में राजदूत रहे।

परेरा ने उत्तर मध्य प्रांत के लिए प्रांतीय परिषद के पिछले महीने संपन्न चुनावों में हिस्सा लिया था और परिषद में विपक्ष के नेता बन गए थे।

यूएनपी की ओर से कोलंबो में कहा गया है कि यह हमला अनुराधापुरा में पार्टी का नया कार्यालय खोलने के लिए आयोजित समारोह के दौरान हुआ।

हमले में मारे गए लोगों में कोलंबो के एक प्रमुख टीवी चैनल का मोहम्मद रश्मि महरूफ नाम का एक पत्रकार और प्रांतीय परिषद के कुछ अन्य यूएनपी सदस्य शामिल हैं।

विद्रोहियों ने इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

विद्रोहियों ने इस हमले को ऐसे मौके पर अंजाम दिया है जब सेना का दावा है कि उसकी टुकड़ियां विभिन्न दिशाओं से किलिनोच्ची की ओर बढ़ रही हैं। किलिनोच्ची क्षेत्र को लिट्टे की 'प्रशासनिक राजधानी' समझा जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+