नैनो के लिए झारखंड सरकार ने पर्याप्त प्रयास नहीं किए: विपक्ष
रांची, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड की विपक्षी पार्टियों ने टाटा मोटर्स की 'नैनो' परियोजना को राज्य में स्थानांतरित कराने के प्रयास में कथित रूप से कोताही बरतने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की है।
रांची, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड की विपक्षी पार्टियों ने टाटा मोटर्स की 'नैनो' परियोजना को राज्य में स्थानांतरित कराने के प्रयास में कथित रूप से कोताही बरतने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सी. पी. सिंह ने कहा, "टाटा को निमंत्रित करने के लिए सार्वजनिक बयान काफी नहीं है। सरकारी अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में टाटा के अधिकारियों से बातचीत करनी चाहिए।"
उन्होंने कहा, "राज्य के औद्योगिक विकास के प्रति शिबु सोरेन गंभीर नहीं हैं।"
गौरतलब है कि झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन ने पिछले महीने की 27 तारीख को कहा था कि टाटा झारखंड के हैं इसलिए उन्हें यह परियोजना झारखंड में स्थानांतरित करनी चाहिए।
उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो ने भी टाटा को नैनो परियोजना झारखंड में स्थानांतरित करने के लिए आमंत्रित किया था। बावजूद इसके टाटा मोटर्स के अधिकारी इसके लिए कर्नाटक और आंध्रप्रदेश में जगह तलाश रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications