गुजरात के दीसा शहर में सांप्रदायिक हिंसा के बाद तनाव
पालनपुर, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुजरात के दीसा शहर में सोमवार को दो समुदायों के बीच झड़प के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
झड़प के दौरान एक पुलिस स्टेशन पर पथराव भी किया गया, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। हिंसक झड़पों के बाद शहर में दुकानदारों ने अपनी दुकाने बंद कर ली।
पुलिस के अनुसार इलाके में तनाव की स्थिति उस समय बनी जब यह अफवाह उड़ी कि गौशाला चलाने वाले भरत कोठारी की दीसा के विशाला इलाके में स्थित एक दुकान में हत्या कर दी गई।
इससे पूर्व कोठारी और उनके सहयोगियों पर आरोप लगा था कि सोमवार शाम उन लोगों ने राजस्थान से आ रहे एक वाहन को जब्त कर लिया। वाहन के चालक ने कोठारी और अन्य लोगों के खिलाफ दीसा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की।
सोमवार को कोठारी की दुकान पर 500-700 लोगों की भीड़ ने हमला बोल दिया। बनासकांठा के पुलिस अधीक्षक डी.एन. पटेल ने इस संबंध में जानकारी दी।
पटेल ने कहा कि दंगा फैलाने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications