पाक क्रिकेट को बचाने के लिए आगे आए कई पूर्व कप्तान

कराची, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी क्रिकेट को संकट से उबारने के लिए देश के कई पूर्व कप्तानों ने मदद की पहल की है।

पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान रमीज रजा, वसीम अकरम, इंजमाम-उल-हक, सईद अनवर और पूर्व स्पिन गेंदबाज मुश्ताक अहमद ने पाकिस्तान के संघीय कानून मंत्री फारुक एच. नाइक से लाहौर में मुलकात की। इस दौरान इन्होंने नाइक से पाकिस्तान क्रिकेट को बचाने में अपनी भूमिका की संभावना पर चर्चा की।

नाइक ने इनके सुझावों का स्वागत किया और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सहज संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पांच पूर्व टेस्ट खिलाड़ियों की एक उच्च स्तरीय समिति के गठन का प्रस्ताव भी रखा।

पूर्व कप्तान रमीज रजा ने कहा कि हमलोग पाकिस्तान क्रिकेट से कुछ नहीं चाहते बल्कि हम इसको बचाने में मदद करना चाहते हैं। इंजमाम का कहना था कि पाकिस्तान क्रिकेट को उठाने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है।

गौरतलब है कि चैंपियंस ट्राफी और आस्ट्रेलियाई टीम के दौरे के स्थगित हो जाने के बाद पीसीबी आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। वहीं पाकिस्तानी क्रिकेट के कई पुराने दिग्गज भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की ओर रुख कर चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+