पाक में आत्मघाती हमले में 18 मरे (लीड-1)
इस्लामाबाद, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब सूबे के भक्कर जिले में सोमवार को नेशनल असेंबली के सदस्य रशीद अकबर खान नवानी के घर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए।
पंजाब पुलिस प्रमुख शौकत जावेद ने कहा कि हमले में नवानी मामूली रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के वक्त नवानी अपने आवास पर समर्थकों के साथ बैठक कर रहे थे।
वे पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के सांसद हैं।
भक्कर पुलिस उपाधीक्षक खादिम हुसैन ने कहा कि हमलावर जब नवानी करीब पहुंचने में असफल रहा तो उसने भीड़ में ही खुद को विस्फोट से उड़ा दिया। हमलावर करीब 30 साल का था।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में हालांकि मृतकों की संख्या 20 से 30 बताई जा रही है और घायलों की संख्या 50 से 60 के बीच बताई गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications