उभर रहा है बॉलीवुड से जुड़े उत्पादों का बाजार

मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड की तर्ज पर हिंदी फिल्म उद्योग भी अपनी फिल्मों से संबंधित चीजों के व्यापार में उतर रहा है और इसके प्रति सकारात्मक रुझान भी देखने को मिल रहे हैं।

मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड की तर्ज पर हिंदी फिल्म उद्योग भी अपनी फिल्मों से संबंधित चीजों के व्यापार में उतर रहा है और इसके प्रति सकारात्मक रुझान भी देखने को मिल रहे हैं।

जिन वस्तुओं का व्यापार किया जा रहा है उनमें फिल्मों से जुड़ी गुड़िया, मुखौटे, की चेन, स्कूल बैग और टी शर्ट आदि शामिल हैं।

हॉलीवुड में इस तरह के व्यापार की परंपरा बहुत पुरानी है लेकिन भारत में फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने इस वास्तविकता को अभी स्वीकार करना शुरू किया है। हॉलीवुड की एक व्यापार संबंधी रिपोर्ट के अनुसार वहां ऐसे उत्पादों के निर्माता और विक्रेता कुल मिलाकर 16 अरब डॉलर की रकम कमाते हैं।

रिलायंस के बिग पिक्च र्स के विपणन अधिकारी सौरभ वर्मा ने आईएएनएस से कहा, "भारतीय बाजार को अभी भी इस संभावना को पूरी तरह भुनाना शेष है हालांकि इसमें विकास की असीम संभावनाएं हैं।"

द्रोण फिल्म की निर्माता इरोज इंटरनेशनल के एंड्र्यू हेफर्नन ने कहा, "अगर आप हॉलीवुड से तुलना करें तो भारत में अभी फिल्मों से जुड़ी अन्य आय बिल्कुल नहीं है।"

भारत में इस सबंध में अब तक का सबसे उम्दा सौदा निर्माता निर्देशक राकेश रोशन की फिल्म 'कृष' और रिटेल चैन पेंटालून के बीच हुआ था जिससे दोनों को काफी लाभ पहुंचा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+