एटीपी रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचे पेस
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस एसोसिएशन आफ टेनिस प्रोफेसनल्स (एटीपी) के पुरुषों की ताजा युगल रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।
सोमवार को जारी रैंकिंग में पेस ने दो स्थानों की छलांग लगाई। पिछले सप्ताह ही उन्होंने चेक गणराज्य के लुकास डुल्ही के साथ मिलकर बैंकाक ओपन का खिताब अपने नाम किया था। दोनों की जोड़ी हाल ही में समाप्त हुए जापान ओपन के फाइनल मुकाबले में भी पहुंची। हालांकि रूस के मिखाइल यूझनी और जर्मनी के मिस्का ज्वरेव की जोड़ी के हाथों यह जोड़ी 6-3, 6-4 से पराजित हो गई।
डबल्स रैंकिंग में महेश भूपति अभी भी 12वें स्थान पर बने हुए हैं। पुरुषों की एकल रैंकिंग में प्रकाश अमृतराज तीन पायदान नीचे खिसक गए हैं और 228वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि सोमदेव देवबर्मन भी एक स्थान खिसककर 240वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
उधर, सानिया मिर्जा सात पायदान नीचे खिसक गई हैं। महिलाओं के एकल मुकाबले में सोनिया की ताजा रैंकिंग 98 है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications