अनुभवी खिलाड़ियों को नजरअंदाज करना भयंकर भूल होगी : जहीर
कराची, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और अपने जमाने के शानदार बल्लेबाज जहीर अब्बास ने कहा है कि अगले फरवरी महीने में पाकिस्तान दौरे पर आने वाली भारतीय टीम में यदि सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और वी. वी. एस. लक्ष्मण की चौकड़ी को शामिल नहीं किया गया तो यह भारत की भयंकर भूल होगी।

अब्बास ने आईएएनएस से एक खास बातचीत में कहा कि यह चौकड़ी लंबे समय से भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ रही है। ऐसे में इन अनुभवी बल्लेबाजों की जगह युवा बल्लेबाजों को तरजीह दिया गया तो भारत को निश्चित तौर पर इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि अनुभवी खिलाड़ियों को हटाना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता। क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एक टेस्ट खिलाड़ी को परिपक्व होने में समय लगता है। ऐसे बल्लेबाज पुरानी शराब की तरह होते हैं जो समय के साथ-साथ बेहतर होते चले जाते हैं।
जहीर ने कहा, "मैं नहीं समझता कि तेंदुलकर और द्रविड़ जैसे बल्लेबाजों का विकल्प कोई युवा बल्लेबाज बन सकता है। मुझे लगता है कि ये चारों खिलाड़ी खराब दौर से गुजर रहे हैं। भारतीय चयनकर्ताओं को संयम बरतना चाहिए।"
गांगुली के भविष्य को लेकर उठ रहे सवालों पर जहीर कहते हैं, "मैं इस बात से सहमत हूं। वे कैरियर के चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें खुद को साबित करना पड़ेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications