अमरीका को खतरा मानते हैं पाकिस्तानी

Pakistan Map
वाशिंगटन, 5 अक्टूबरः पाकिस्तान के अधिकांश लोगों का मानना है कि आतंकवाद के खिलाफ़ अमरीकी जंग में उनके देश का अमरीका का साथ देना उचित नहीं है और भविष्य में अमरीका पाकिस्तान के लिये खतरा साबित होगा।

गत जून में अमरीकी संस्था (गालप) द्वारा कराये गये सर्वेक्षण में पता चला है कि 45 प्रतिशत पाकिस्तानी मानते हैं कि अमरीका, पाकिस्तान के लिये खतरा है।

कल जारी की गयी सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के लोगों की यह धारणा अमरीकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश द्वारा पाकिस्तानी सीमा में अमरीका के हमलों को सही ठहराये जाने के पहले से ही कायम है।

इन लोगों का मानना है कि अफगानिस्तान सीमा के आसपास अमरीकी सैनिकों का जमावड़ा पाकिस्तान के लिये खतरनाक साबित होगा। सिर्फ 17 प्रतिशत लोग सीमा के आसपास विदेशी सैनिकों की तैनाती को पाकिस्तान के लिये खतरनाक नहीं मानते हैं। जबकि 38 प्रतिशत लोगों ने इस बारे में कोई राय जाहिर नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+