जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक गिरफ्तार

yasin malik
श्रीनगर, 5 अक्टूबरः लाल चौक मार्च के मद्देनजर पुलिस ने कल रात जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) प्रमुख मोहम्मद यासीन मलिक को गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एहतियाती कदम उठाते हुए मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जेकेएलएफ के प्रवक्ता ने बताया कि अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर पुलिस के एक दल ने मलिक के आवास पर छापा मारा। उन्होंने मलिक की गिरफ्तारी की कड़ी की निन्दा की।

हुर्रियत कांफ्रेंस के दोनों धडों, व्यापारियों, वकीलों और अन्य अलगाववादी संगठनों का एक गठबंधन समन्वय समिति (सीसी) ने कश्मीर में अपने आंदोलन को तेज करने के लिए लोगों से कल एक बार फिर लाल चौक चलो का आहवान किया है।

इससे पहले 25 अगस्त को सीसी ने लोगों से लाल चौक पहुंचने की अपील की थी। उस समय मलिक को कर्फ्यू का उल्लंघन करके लाल चौक जाते समय गिरफ्तार कर लिया था।

मलिक और अन्य वरिष्ठ अलगाववादी नेताओं को लगभग एक सप्ताह के बाद रिहा कर दिया गया था।ऐसा दूसरी बार है कि लाल चौक मार्च मुद्दे पर मलिक को गिरफ्तार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+