पूजा स्पेशल ट्रेन रास्ता भटकी

उसके बाद ड्राइवर को अपनी गलती का एहसास हुआ और वह तीन घंटे बाद ट्रेन को वापस कानपुर लेकर आया जहां से ट्रेन दरभंगा जाने के लिये रवाना हुई।
रेलवे सूत्रों ने बताया कि आज सुबह दिल्ली से दरभंगा जाने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन 4006 ए सुबह आठ बजे कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पहुंची और यहां से उसे वाया लखनऊ, गोरखपुर होते हुये दरभंगा जाना था लेकिन गलती से यह इलाहाबाद रूट पर चल पड़ी कुछ दूर जाकर ट्रेन में बैठे यात्रियों को एहसास हुआ कि ट्रेन गलत रूट पर जा रही है तो उन्होंने ट्रेन में हंगामा करना शुरू कर दिया और कानपुर स्टेशन से करीब पन्द्रह किलोमीटर दूर सरसौल स्टेशन पर ट्रेन रोक दी।
बाद में जब अधिकारियों को इस बात का पता चला तो रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने ट्रेन के ड्राइवर को वापस कानपुर स्टेशन आने के निर्देश दिये। तब करीब साढ़े तीन घंटे के बाद पूजा स्पेशल ट्रेन कानपुर वापस लौटी और यहां से उसे वाया लखनऊ दरभंगा जाने के निर्देश दिये गये।
इस बारे में कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन के डिप्टी चीफ ट्रैफिक मैनेजर मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पूजा स्पेशल का नंबर 4006 ए था लेकिन यह गलत नंबर 4006 बी से कानपुर आ गयी थी इसलिये यह गलती से इलाहाबाद रूट पर चली गयी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिये गये हैं।


Click it and Unblock the Notifications