खाने-पीने की विशेष तैयारी के साथ आई है आस्ट्रेलियाई टीम
नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के साथ खेली जाने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रंखला की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस बार आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम खाने-पीने की विशेष तैयारी के साथ आई है।
नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के साथ खेली जाने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रंखला की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस बार आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम खाने-पीने की विशेष तैयारी के साथ आई है।
भारत की गर्मी और उमस भरे माहौल में खेलने के लिए जरूरी सावधानी बरतते हुए आस्ट्रेलियाई टीम ने पूरी तरह बोतल बंद पानी पर आश्रित रहने का फैसला किया है। खेल के दौरान शरीर से निकलने वाले द्रव्य की भरपाई के लिए कई लीटर गैरोटोड (शरीर से निकले द्रव्य की त्वरित भरपाई करने वाला पेय) मंगाया गया है।
पानी को लेकर खिलाड़ी विशेष सावधानी बरत रहे हैं और यही कारण है कि फिजियो के निर्देश पर हर खिलाड़ी के लिए अलग निशान लगा हुई बोतलें अभ्यास सत्र और खेल के दौरान सीमा रेखा के पास इस्कीज ( चीजों को ठंडा रखने वाले डिब्बे) में रखी रहती हैं।
इसके अलावा आस्ट्रेलियाई टीम अपने साथ विभिन्न तरह के सूखे मेवे, बिना पके फलों और मेवों से बना खास तरह का नाश्ता और एनर्जी बार्स (शक्तिदायक पेय, जिसमें कई तरह के चॉकलेट भी शामिल हैं) लेकर आई है।
मसालों से युक्त भारतीय भोजन से दूर रहते हुए आस्ट्रेलिया के ज्यादातर खिलाड़ी सावधानी बरतते हुए सिर्फ पश्चिमी व्यंजन ही ले रहे हैं। अलबत्ता तेज गेंदबाज स्टुअर्ट क्लार्क भारतीय व्यंजनों का ही लुत्फ उठा रहे हैं। हरफनमौला शेन वॉटसन अपने स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरत रहे हैं। यही कारण है कि भोजन लेने से पहले वे पेट ठीक रखने वाली दवाई लेते हैं लेकिन इसके बावजूद उनके सीने में संक्रमण हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications