ऋण की कमी से कारों की बिक्री घटी
मुंबई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। खुदरा वित्तीय बाजार में आई मंदी की वजह से देश के ऑटोमोबाइल उद्योग को तगड़ा झटका लगा है। कार खरीदने के लिए ऋण देने में बैंकों की ओर से कोताही बरतने की वजह से कारों की खुदरा बिक्री घट गई है।
मुंबई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। खुदरा वित्तीय बाजार में आई मंदी की वजह से देश के ऑटोमोबाइल उद्योग को तगड़ा झटका लगा है। कार खरीदने के लिए ऋण देने में बैंकों की ओर से कोताही बरतने की वजह से कारों की खुदरा बिक्री घट गई है।
कुछ महीने पहले तक बैंकों की ओर से फोन के माध्यम से उपभोक्ताओं को कार खरीदने के लिए प्रेरित किया जाता था और उन्हें आसान व किफायती ऋण उपलब्ध कराने की पेशकश की जाती है। लेकिन अब परिस्थितियां वैसी नहीं रहीं। बैंक ऑटोमोबाइल ऋण देने में हिचकिचाने लगे हैं।
'होंडा सिएल कार इंडिया लिमिटेड' के विपणन उपाध्यक्ष जनेश्वर सेन ने आईएएनएस को बताया, "कुछ महीने पहले तक कार खरीदने के लिए ऋण लेना आसान था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। बैंक अब सौदे निपटाने के रास्ते तलाशने लगे हैं।"
वित्तीय संकट की वजह से ऑटोमाइल के डीलरों को ग्राहकों के लिए ऋण की व्यवस्था करने में कठिनाई हो रही है। 'वेस्टर्न इंडिया ऑटोमोबाइल एसोसिएशन' के अध्यक्ष दीपक कपाड़िया ने कहा, "हमारे पास रिपोर्टे आईं हैं कि ग्राहक कार लोन लेने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें मुश्किल से ऋण मिल रहा है।"
सेन के मुताबिक कारों की 75 प्रतिशत बिक्री ऋण के माध्यम से होती है। उन्होंने कहा, "कई ग्राहक कार जैसी महंगी चीजों की खरीदारी से हिचकिचाने लगे हैं या उन्होंने अपनी योजना स्थगित कर रखी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications