यूरोप और दक्षिण अफ्रीका में कंपनियों का अधिग्रहण चाहता है हिंदुजा समूह
चेन्नई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। लंदन का हिंदुजा समूह 37 अरब रुपये के निवेश से यूरोप और दक्षिण अफ्रीका में प्रौद्योगिकी एवं ढलाई क्षेत्र की कंपनियों का अधिग्रहण करना चाहता है।
चेन्नई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। लंदन का हिंदुजा समूह 37 अरब रुपये के निवेश से यूरोप और दक्षिण अफ्रीका में प्रौद्योगिकी एवं ढलाई क्षेत्र की कंपनियों का अधिग्रहण करना चाहता है।
हिंदुजा ने यूरोप और दक्षिण अफ्रीका में अधिग्रहण से संबंधित सौदों के माध्यम से अपने मोटर वाहन और ढलाई (फाउंडरी) कारोबार को 300 अरब रुपये तक पहुंचाने की योजना बनाई है।
हिंदुजा परिवार के एक सदस्य ने बताया कि चेन्नई स्थित ट्रक एवं बस बनाने वाली उनके समूह की कंपनी 'अशोक लीलैंड' संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रास अल खायमा में एक संयोजन इकाई (एसेंबली यूनिट) स्थापित कर रही है। यहां उच्च तकनीक वाले आधुनिक वाहन बनाए जाएंगे जो प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
अशोक लीलैंड के उपाध्यक्ष धीरज जी. हिंदुजा ने आईएएनएस को बताया, "हम व्यवस्थित तरीके से अपने मोटर वाहन कारोबार का विकास करेंगे। हमारी योजना प्रतिस्पर्धी कीमतों पर परिष्कृत उत्पाद उपलब्ध कराने की है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications