डुमरियागंज जाली नोट मामले में बैंक अधिकारियों को नोटिस

डुमरियागंज, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में स्थित डुमरियागंज स्टेट बैंक जाली नोट प्रकरण की जांच कर रहे 'केंद्रीय जांच ब्यूरो' (सीबीआई) ने बैंक के अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।

सीबीआई ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक अन्य शाखा में जाकर बैंक अधिकारियों से भी पूछताछ की है। सीबीआई का एक जांच दल जाली नोट प्रकरण की जांच के लिए गत 15 दिनों से डुमरियागंज में डेरा डाले हुए है।

सूत्रों ने बताया कि बैंक के उन अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं जिनको बैंक के करेंसी चेस्ट (खजाना) की पूरी जानकारी रहती थी। इन अधिकारियों से अनौपचारिक पूछताछ भी की गई है।

उधर सीबीआई ने शनिवार शाम इस बाबत जिले की इटवा शाखा के अधिकारियों से पूछताछ की है। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ का दौर रविवार को भी जारी रहा। प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने रविवार को आईएएनएस को बताया, "हम लोग इस जांच प्रक्रिया में सीबीआई को पूरा सहयोग कर रहे हैं। ऐसी उम्मीद है कि जल्द ही नकली नोटों के गिरोह का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।" सीबीआई से पहले इस मामले की जांच 'विशेष जांच दल' (एसआईटी) कर रहा था।

उल्लेखनीय है कि गत 29 जुलाई को नकली नोटों के तस्कर आबिद शेख उर्फ पंडित और डुमरियागंज एसबीआई शाखा के कैशियर सुधाकर त्रिपाठी को गिरफ्तार करने के बाद नकली नोट का मामला सामने आया था और बैंक के खजाने से तीन करोड़ रुपये से ज्यादा के नकली नोट बरामद किए गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+