उड़ीसा में परिस्थितियां राष्ट्रपति शासन के अनुकूल : पासवान
नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय इस्पात तथा उर्वरक एवं रसायन मंत्री राम विलास पासवान ने रविवार को कहा कि उड़ीसा की परिस्थितियां राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने के एकदम अनुकूल हैं।
एक समारोह के अवसर पर यहां संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत करते हुए पासवान ने कहा, "उड़ीसा में स्थितियां इतनी खराब हो गई हैं कि वहां संविधान के अनुच्छेद 356 को लागू किए जाने के उपयुक्त वातावरण तैयार हो गया है। मुझे लगता है कि केंद्र सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करनी चाहिए।"
पासवान ने यह टिप्पणी राज्य में ईसाई समुदाय पर लगातार हो रहे हमलों के संदर्भ में की। बीते 23 अगस्त को कंधमाल जिले में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती की हत्या के बाद हिंसा भड़क उठी थी और कई चर्चो तथा ईसाई समुदाय के लोगों के घरों में आग लगा दी गई थी। इस सामुदायिक हिंसा में अब तक 35 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications