नैनो परियोजना देगी कर्नाटक से टाटा के पुराने रिश्तों को मजबूती
बेंगलुरू, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। टाटा मोटर्स अपनी महत्वाकांक्षी छोटी कार परियोजना नैनो को पश्चिम बंगाल से हटाने की घोषणा के बाद यदि इसे कर्नाटक लाती है तो यह राज्य (तत्कालीन मैसूर) से उनके पुराने रिश्तों में नया मोड़ होगा।
बेंगलुरू, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। टाटा मोटर्स अपनी महत्वाकांक्षी छोटी कार परियोजना नैनो को पश्चिम बंगाल से हटाने की घोषणा के बाद यदि इसे कर्नाटक लाती है तो यह राज्य (तत्कालीन मैसूर) से उनके पुराने रिश्तों में नया मोड़ होगा।
इन रिश्तों की शुरुआत 19 वीं सदी के अंत में उस समय हुई थी जब समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा ने सन 1893 में अमेरिका में स्वामी विवेकानंद से हुई मुलाकात के बाद उनकी प्रेरणा से यहां एक शोध संस्थान या कि शोध विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया था।
उन्होंने आज के आईटी हब बेंगलुरू को अपने संस्थान के लिए चुना और मैसूर के तत्कालीन शासक कृष्णराजा वाड्यार चतुर्थ ने इसके लिए 300 एकड़ जमीन दी। तत्कालीन ब्रिटिश सरकार की मदद से 27 मई, 1909 को को समूह ने इंडियन इंस्टीट्यूट आफ सांइस (आईआईएससी) की स्थापना की लेकिन जमशेदजी अपने सपने को पूरा होते हुए नहीं देख सके। उनकी 1904 में मौत हो गई।
संस्थान के विद्यार्थी और शिक्षक जहां मई 2009 में उसका शताब्दी समारोह मनाने की तैयारी कर रहे हैं वहीं कर्नाटक सरकार की उत्कट इच्छा है कि नैनो परियोजना यहां से 420 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में स्थित धारवाड़ जिले में लगे।
टाटा समूह को 1996 में धारवाड़ में 650 एकड़ भूमि आवंटित की गई थी जहां उसने 'अर्थ मूविंग' उपकरण का विनिर्माण संयंत्र लगाया था। इसके अलावा समूह 90 के दशक में बेंगलुरू के निकट देवनहल्ली में एक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाना चाहता था लेकिन उसका अनुभव अच्छा नहीं रहा।
टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक जी. रवि ने कर्नाटक सरकार से कह दिया है कि नैनो परियोजना को 1,000 एकड़ भूमि की आवश्यकता है।
समूह के पास इस समय धारवाड़ में 900 एकड़ भूमि है जिसमें 300 एकड़ वह भूमि शामिल है जो उसे पिछले वर्ष लक्जरी बस और वैन बनाने के लिए दी गई थी। टाटा ने यह उद्यम ब्राजील की कंपनी मार्कपोलो के साथ मिलकर लगाया है।
मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने टाटा समूह के मुखिया रतन टाटा को फोन करके धारवाड़ में अपना संयंत्र लगाने के लिए निमंत्रित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications