सरबजीत के मामले पर विचार कर रहा है पाकिस्तान : मंत्री

इस्लामाबाद, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कानून मंत्री फारुक एच. नाइक ने रविवार को कहा है कि उनका देश आतंकवाद के आरोप में फांसी की सजा प्राप्त भारतीय कैदी सरबजीत सिंह को रिहा करने के विकल्पों पर विचार कर रहा है।

इस्लामाबाद, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कानून मंत्री फारुक एच. नाइक ने रविवार को कहा है कि उनका देश आतंकवाद के आरोप में फांसी की सजा प्राप्त भारतीय कैदी सरबजीत सिंह को रिहा करने के विकल्पों पर विचार कर रहा है।

नाइक ने भारतीय जेलों में बंद पाकिस्तानी कैदियों को भी रिहा किए जाने की बात कही।

पत्रकारों से बात करते हुए पाकिस्तानी मंत्री ने कहा, "हम केस का अध्ययन कर रहे हैं.. और देख रहे हैं कि सरबजीत की रिहाई की कोई संभावना है।"

नाइक ने कहा कि दोनों देशों के बीच बेहतर वातावरण स्थापित करने के लिए कैदियों की रिहाई के मुद्दे को सुलझाए जाने की आवश्यकता है।

सरबजीत सिंह जिसे मंजीत सिंह के नाम से भी जाना जाता है, को 1990 में मुल्तान और लाहौर में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के लिए दोषी ठहराया गया है। इन विस्फोटों में 14 लोगों की मौत हुई थी।

सरबजीत सिंह को 29 अप्रैल को फांसी की सजा दी जानी थी लेकिन उसकी सजा पहले 21 दिन के लिए और बाद में, उसके परिवार तथा मानवाधिकर कार्यकर्ताओं के आंदोलन के कारण अगले आदेश तक के लिए टाल दी गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+