कोसी तटबंधों की मरम्मत में हुई देरी तो अगले वर्ष फिर बाढ़ का खतरा

पटना, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेपाल में कुसहा के नजदीक कोसी तटबंध की मरम्मत की धीमी गति से चिंतित विशेषज्ञों ने कहा है कि तटबंध मरम्मत में देरी से राज्य में अगले मानसून के दौरान भी बाढ़ आ सकती है।

कोसी दरार बंद करने के सलाहकार दल (केबीसीएटी) से जुड़े एक विशेषज्ञ ने कहा, "ड्रेजरों की अनुपलब्धता के कारण तटबंधों की दरारों को भरने का काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कुसहा के नजदीक एक नहर बनाने के लिए ड्रेजरों की जरूरत है।"

ड्रेजरों के न होने से मुख्य धारा को मोड़ने और पानी के बहाव को कम करने का कार्य वास्तव में रुका हुआ है।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि मुख्य नहर को बनाने के लिए कम से कम तीन ड्रेजरों की आवश्यकता है। इसके बाद ही तटबंध की दरारों को भरा जा सकेगा।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केबीसीएटी ने 1.75 किलोमीटर लंबी दरार को मार्च 2009 के पहले भरने के लिए राज्य सरकार से तीन ड्रेजर बिना विलंब के उपलब्ध करवाने का आग्रह किया था।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने कोसी के तटबंधों की मरम्मत के लिए 40 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

केबीसीएटी के एक सदस्य ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि यदि कोसी के तटबंधों की दरार भरने में विलंब किया गया तो अगले मानसून में राज्य के लाखों लोगों को फिर बाढ़ की विभीषिका झेलनी पड़ सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+