देवी दुर्गा को शेर की जगह हाथी पर बिठाया, मामला अदालत पहुंचा

जौनपुर, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में एक दुर्गा पूजा समिति द्वारा देवी दुर्गा को शेर की जगह हाथी की सवारी करते दिखाने से नया विवाद खड़ा हो गया है। यह मामला न्यायालय तक पहुंच गया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) ने शहर कोतवाली प्रभारी से सोमवार तक मामले की रिपोर्ट मांगी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत फूल वाली गली में स्थापित देवी दुर्गा की प्रतिमा को शेर के स्थान हाथी की सवारी करते दिखाया गया है। प्रतिमा पंडाल का उद्घाटन जौनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता दिनेश टंडन ने किया है।

स्थानीय लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ माना है। इस बाबत अधिवक्ता अवधेश प्रताप ने जिले के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में याचिका दायर कर दी। याचिका में कहा गया है कि धर्म के साथ राजनीति नहीं की जानी चाहिए। हाथी बसपा का चुनाव चिन्ह है, इसलिए आयोजकों की ओर से देवी दुर्गा को हाथी की सवारी करते दिखाया गया है।

सीजेएम आर. के. सिंह ने इस बाबत शहर कोतवाली प्रभारी से 6 अक्टूबर तक रिपोर्ट मांगी है। उसी दिन इस मामले की सुनवाई होनी है। कोतवाली प्रभारी धर्मेश कुमार ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार रिपोर्ट तैयार कर सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+