रूस ने जार्जिया से पहली जांच चौकी हटाई

तबलिसी (जार्जिया)/मास्को, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। जार्जिया में यूरोपीय संघ के पर्यवेक्षक मिशन ने रविवार को सूचना दी है कि रूस ने समय सीमा समाप्त होने के पांच दिन पहले ही जार्जिया के उत्तर-पश्चिमी गोरी शहर से जांच चौकी हटा ली है।

मिशन के एक प्रवक्ता के अनुसार ईयू को उम्मीद है कि 10 अक्टूबर तक रूसी सेनाएं अलगाववादी गणराज्यों दक्षिण ओस्सेतिया और अब्खाजिया के चारों ओर के सुरक्षा क्षेत्रों को खाली कर देंगी।

इसके बाद ईयू मिशन इस बफर जोन में दाखिल होगा।

जर्मन विदेशमंत्री फैं्र क-वाल्टर स्टीनमीयर ने इस रूसी वापसी की शुरुआत का स्वागत करते हुए कहा कि यह सकारात्मक आरंभिक कदम है और दूसरों को भी इसका अनुसरण करना चाहिए।

बर्लिन में जारी एक बयान में स्टीनमीयर ने कहा कि काकेशश की स्थिरता और जेनेवा की आगामी वार्ता के लिए यह आवश्यक है कि रूस दक्षिण ओस्सेतिया और अब्खाजिया के बफर जोन से जल्दी और समय सीमा के भीतर वापस लौट जाए।

गौरतलब है कि जार्जिया की सीमा और उसकी दीर्घकालिक सुरक्षा के मुद्दे पर जेनेवा में 15 अक्टूबर से होने वाली शांति वार्ता में विचार किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+