पोर्श ग्रां पी : वीनस को हराकर जानकोविक फाइनल में
स्टुटगार्ट, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। सोमवार को दुनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी की कुर्सी हथियाने जा रहीं सर्बिया की टेनिस स्टार जेलेना जानकोविक अमेरिका की वीनस विलियम्स को हराकर पोर्श ग्रां पी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं।
यूरोप की खेल वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट डॉट कॉम' के मुताबिक शनिवार को खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में जानकोविक ने वीनस को 6-7, 7-5, 6-2 से पराजित किया। खिताबी मुकाबले में उनका सामना रूस की नादिया पेत्रोवा से होगा। पेत्रोवा बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को 6-4, 6-4 से हराकर यहां तक पहुंची हैं।
दुनिया की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जानकोविक अमेरिका की सेरेना विलियम्स को पीछे छोड़ते हुए महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हो जाएंगी।
वीनस ने एक महीने पहले अमेरिकन (यूएस) ओपन खिताब जीतने के बाद सर्बिया की एक अन्य खिलाड़ी एना इवानोविक से यह स्थान कब्जाया था। पोर्श ग्रां पी के दूसरे दौर में मिली हार के कारण सेरेना को शीर्ष क्रम की कुर्सी से हाथ धोना पड़ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications