अभ्यास मैच : चौथे दिन का खेल शुरू

हैदराबाद, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय बोर्ड एकादश और आस्टेलियाई क्रिकेट टीम के बीच यहां राजीव गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे चार दिवसीय मैच में रविवार को चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बोर्ड एकादश ने 251 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली थी।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बोर्ड एकादश ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 110 रन बना लिए थे। रोहित शर्मा (105) और विराट कोहली (105) के शानदार शतकों की बदौलत बोर्ड एकादश ने अपनी पहली पारी में 455 रन बनाए थे। इसके बाद उसने तीसरे दिन के तीसरे सत्र में आस्ट्रेलिया की पहली पारी 314 रन पर समेट दी थी। पहली पारी के आधार पर उसे 141 रनों की बढ़त मिली थी।

दूसरी पारी में बोर्ड एकादश ने सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा (6) और टेस्ट टीम में शामिल सुब्रह्मण्यम बद्रीनाथ (14) के विकेट खोए। तीसरे दिन स्टंप्स तक कप्तान युवराज सिंह 37 और सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर 46 रन पर अविजित लौटे थे। युवराज ने अपनी पारी में 69 गेंदें खेलकर तीन चौके और दो छक्के लगाए थे। जाफर ने 95 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके जड़े थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+